जमुई: डूबने से एक वृद्ध की मौत स्वजनों में मचा कोहराम….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: जमुई जिला अंतर्गत खैरा थाना क्षेत्र के दिनारी बरनार नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनारी गांव निवासी 60 वर्षीय वासुदेव रविदास रूप में हुई है।

 

मिली जानकारी अनुसार वासुदेव रविदास मवेशी चराने के लिए नदी तरफ गए थे। खाना खाने के लिए नदी पार करने के दौरान नदी के तेज धार में वह बह गया। नदी में ज्यादा पानी रहने के कारण उसकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना के सूचना मिलते हैं खैरा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जमुईभेज दिया। मृतक की पत्नी मालती देवी एवं उनके तीन पुत्र एवं तीन पुत्री का रो रोकर बूरा हाल है।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article