जमुई:  इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार का द्वितीय पदोन्नति के साथ तबादला।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव जमुई डेस्क: मृगांक शेखर सिंह/जमुई/ इस्लामनगर अलीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार का द्वितीय पदोन्नति के साथ सरकार ने तबादला कर डीआरडीए बेगूसराय में परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के पद पर किया है।वहीं अब अभिषेक भारती इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे।वे शीघ्र प्रभार ग्रहण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार का इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड में करीब तीन वर्षों के कार्यकाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में कार्य काफी सराहनीय रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड में सरकार के निर्देशानुसार अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करने के साथ कार्य पूरा किया जो जनहित में अत्यंत लाभकारी प्रतीत हो रहा है।

- Sponsored Ads-

 

उनके स्थानांतरण से विभागीय कर्मियों और जनप्रतिनिधियों में उदासी छा गई है। लोग उनके बेहतर कार्यकाल को उदारता के साथ गुणगान कर रहे हैं।इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद असलम हुसैन ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला उनकी कार्यशैली से ब्लाक ऊंचाइयों पर पहुंचा है।खुशी इस बात की है कि बीडीओ सर का तबादला पदोन्नति के साथ किया गया है। दूरभाष पर हुई बातचीत कर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने कहा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।उन्होंने कहा कि इस्लामनगर अलीगंज की मिट्टी को कभी नहीं भूलेंगे।इस्लामनगर अंचल के अंचलाधिकारी दिवाकर रंजन ने कहा कि स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है।बीडीओ साहब कभी भी अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या से नहीं घबराये।अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारीयों व कर्मियों को हमेशा प्रशंसा मिलती है।

अबगिला चौरासा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार ने कहा कि पदाधिकारीयो का आना-जाना लगा रहता है परंतु कुछ पदाधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपने बेहतर कार्य के बदौलत छाप छोड़ते हैं जिन्हें लोग नहीं भूल पाते हैं।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article