जमुई: प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख रीना कुमारी फहराया तिरंगा।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मृगांक शेखर सिंह/जमुई

जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में रीना कुमारी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

- Sponsored Ads-


प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती, अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर, कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद असलम हुसैन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार सहित अधिकांश पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य सम्बंधित जन इस अवसर पर उपस्थित थे।


प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी ने मौके पर कहा कि इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड की विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग , समुदाय और धर्म के लिए कार्य किए जाएंगे। श्रीमती देवी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमर वीर सपूतों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जिलावासियों सहित प्रखंड वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।

- Sponsored Ads-

Share This Article