जमुई: वज्रपात एवं आंधी तूफ़ान में मौत के बाद परिजनों को दिया गया 4-4 लाख का मुआवजा।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मृगांक शेखर सिंह जमुई

जमुई जिला अंतर्गत गुरुवार को जमुई प्रखंड के मँझवे पंचायत के नवीनगर गांव में ललिता देवी (मृतक), पति मनोज सिंह (लाभुक) को आंधी तूफान एवं वर्षा के कारण ताड़ का पेड़ झोपड़ी नुमा घर पर गिरने से दबने के कारण, प्रखंड सिकंदरा के पोहे पंचायत अंतर्गत पोह गांव के धनेश्वरी देवी (मृतक) पति यमुना तांती (लाभुक) तथा खैरा प्रखंड अंतर्गत अमारी पंचायत के ग्राम मिल्की के रंजू कुमारी (मृतक) पति सुरेंद्र कुमार दास (लाभुक) के मौत हो जाने के कारण आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 (गुरुवार) को जिलाधिकारी जमुई अभिलाषा शर्मा के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मृतक के निकटतम आश्रित को प्राकृतिक आपदा राहत कोष के तहत अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में चार लाख रुपए का चेक दिया गया ।

- Sponsored Ads-


इसके साथ-साथ जिला कृषि पदाधिकारी को संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से फसल क्षति का सर्वे करने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी दिया गया है ताकि फसल क्षति का मुआवजा संबंधित कृषकों को समय मिल सके।

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment