जमुई: अपर थानाध्यक्ष को को जान मारने की धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव जमुई डेस्क: मृगांक शेखर सिंह/जमुई

जमुई जिला अंतर्गत लक्ष्मीपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी को फोन पर जान मारने की धमकी देने एवं गाली गलौज करने मामले में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर निवासी वीरेंद्र यादव को चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार से गिरफ्तार किया है। सम्बन्धित मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि
लक्ष्मीपुर के थानाध्यक्ष को राजवर्धन कुमार को मिले गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी टीम ने इसे अलीगंज बाजार से गिरफ्तार किया है।दिनांक 12 दिसंबर 2023 को थानाध्यक्ष लक्ष्मीपुर के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर थाना कांड संख्या 493/23 दिनांक 3 नवंबर 20 23 धारा- 147/ 148/ 149/353/ 307/332/333/ 427 379/ 411/506/504
आईपीसी एवं 1957 प्रिवेंशन ऑफ़ इंलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन अवैध स्टोरेज करने मामले में अभियुक्त वीरेंद्र यादव पिता-सीताराम यादव ग्राम आनंदपुर थाना लक्ष्मीपुर जिला जमुई को गिरफ्तार किया गया हैl इसी कांड में अभियक्त बीरेंद्र यादव के भाई टुनटुन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त बीरेंद्र यादव के विरुद्ध लक्ष्मीपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष को जान मारने की धमकी देने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने व फोन पर पुलिस पदाधिकारी को गाली-गलौज करने मामले में चार सनहा दर्ज है।इनका नाम जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है।टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार पु०अ०नि० दिनकर, परि०पु०अ०नि०विवेककुमार यादव,परि०पु०अ०नि० सावन कुमार, लक्ष्मीपुर थाना के सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा जमुई। मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जमुई जिले में कहीं भी अपराध करोगे तो जमुई पुलिस सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article