जमुई:स्वर्गीय दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि देने नयागांव पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गिद्धौर में 24 घंटे के लिए नो-ड्रोन जोन घोषित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मृगांक शेखर सिंह/ जमुई:जमुई में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने गिद्धौर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गिद्धौर प्रखंड के कुन्धुर पंचायत के नयागांव स्थित स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के समाधि स्थल पर उनके 16 वें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।जारी आदेश के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार का हेलीकॉप्टर से गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कुन्धुर पंचायत के नयागांव में निर्मित अस्थायी हेलीपैड पर आगमन होगा।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री महाराजा चन्द्रचूड़ विद्यालय, गिद्धौर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। गिद्धौर में 24 घंटे के लिए नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है।मुख्यमंत्री के दौरे और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हेलीपैड स्थल (नयागांव एवं महाराजा चन्द्रचूड़ विद्यालय) तथा कार्यक्रम स्थल स्थित समाधि स्थल और लालकोठी, गिद्धौर से 5 किलोमीटर की त्रिज्या में किसी भी प्रकार के ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैराग्लाइडर्स, पावर्ड हैंड ग्लाइडर्स सहित अन्य सभी गैर-पारंपरिक उड़ान उपकरणों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

- Sponsored Ads-

यह प्रतिबंध 23 जून 2026 की शाम 6:00 बजे से 24 जून 2026 की शाम 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नो-ड्रोन फ्लाई जोन के आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ड्रोन नियमावली 2021 (Drone Rules 2021), भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के उड़ान उपकरण का उपयोग नहीं करें तथा प्रशासन का सहयोग करें।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment