जमुई: जिलाधिकारी ने दवाई खा कर अभियान का किया शुभारंभ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मृगांक शेखर सिंह/ जमुई

जमुई जिले में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव एवं उन्मूलन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी श्री नवीन के नेतृत्व में 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

इस अभियान की शुरुआत के अवसर पर जिलाधिकारी ने “मच्छर भगाओ, फाइलेरिया से बचाओ” संदेश के साथ समाहरणालय परिसर से जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी 10 दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों एवं महादलित टोलों में भ्रमण कर लोगों को फाइलेरिया से बचाव, दवा सेवन की अनिवार्यता तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं अन्य विभागों के समन्वय से अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया। उनकी यह पहल जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त और निर्णायक कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला मलेरिया पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment