जमुई: पूजा और विसर्जन के दरम्यान नहीं बजेगा डीजे-थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /मृगांक शेखर सिंह/जमुई

सभी जनप्रतिनिधियों को अमन – चैन बनाए रखने का मिला दायित्व।

- Sponsored Ads-

बसंत पंचमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।
प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं चन्द्रदीप थानाध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता मे चन्द्रदीप थाना परिसर में बसंत पंचमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें कई महत्वपूर्ण विंदुओं पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया गया। ई०अलीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए क्योंकि यह विद्या और शांति की अधिष्ठात्री माँ शारदे का पूजनोउत्सव है।पूजा आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सरस्वती पूजा आयोजन के लिए नामित समितियों को मूर्ति अधिष्ठापन हेतु लाइसेंस लेना अनिवार्य है।पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दरम्यान डीजे बजाने पर रोक रहेगी। सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोग सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को यथोचित सहयोग देंगे। बदमाशों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शांति भंग करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन की नजर हर एक पूजा स्थल पर रहेगी। सोशल मीडिया पर भी निगाह रखी जाएगी। अफवाह फैलाना भी अपराध माना जाएगा। अफवाहबाजों को भी चिंहित कर सबक सिखाई जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने प्रखंड वासियों से सरस्वती पूजा परंपरागत तरीके से उल्लास और उमंग के वातावरण में मनाए जाने की अपील की है।चन्द्रदीप थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने सभी पूजा समितियों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत सरस्वती पूजा के आयोजन किए जाने का संदेश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था कायम रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

सरस्वती पूजा को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। नामित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुरूष जवान के साथ महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने नागरिकों को शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए सकारात्मक सहयोग दिए जाने का संदेश दिया। शांति समिति की बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष शीतल मेहता, आढा मुखिया प्रतिनिधि शमशाद आलम, सेवानिवृत्त शिक्षक राणा राम नरेश सिंह, नौसाद आलम, अरमान आलम, ग्राम नोनी के प्रमुख व्यवसाई ईट भट्टा संचालक पप्पू सिंह, इस्लाम नगर पंचायत के सरपंच राजेश मालाकार, इस्लाम नगर पंचायत के युवा मुखिया दिलीप कुमार,अलीगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वाईपी सुमन, कैथा पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार सिंह, ग्राम महतपुर सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक दिवाकर कुमार एवं गणमान्य लोग समेत दर्जनों लोगों ने शांति समिति की बैठक में हिस्सा लिया और बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाए जाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

बता दें कि जमुई जिले के चंद्रदीप थाना मे सरस्वती पूजा को लेकर एवं थानाक्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नवनियुक्त चन्द्रदीप थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम एवं ई०अलीगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति के सदस्य शामिल हुए।इस दौरान चन्द्रदीप थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा की आप सबो को नव वर्ष की हार्दिक सुभ कामना। थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने शांति समिति के सदस्यों व गणमान्य लोंगो के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों के अभिनंदन के साथ बैठक शुरू की गई।

इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम को थाना क्षेत्र में शांति बनाए रखने एवं आगामी त्योहारो के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने में हर संभव मदद का वादा किया।साथ ही इसको लेकर कई आवश्यक सुझाव भी पेश किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चन्द्रदीप की गरिमा को बनाए रखना है।अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। किसी प्रकार की कोई बात हो तो इसकी सूचना तुरंत दें। सभी एक दूसरे को सहयोग करें।उक्त बातें गुरुवार को चन्द्रदीप थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने कही।

 

आगे उन्होंने कहा चन्द्रदीप में बिना आपके सहयोग से प्रशासन सफल नहीं हो सकता है। छोटी छोटी बातों पर ध्यान न दे। अफवाहों से बचे। किसी भी प्रकार की बात हो तो उसकी सूचना तुरंत दें। इस दौरान थाना थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने कहा कि सभी लोगों में आपसी सामंजस्य होना जरूरी है। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article