जमुई: डीएम ने बरहट प्रखंड सहअंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव / मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क:  जमुई के जिला पदाधिकारी राकेश कुमार ने बरहट प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया एवं सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ससमय कार्यालय पहुंचने एवं पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया।

 

इस दौरान उन्होंने अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य व्यवस्था का भी निरीक्षण किया एवं ड्यूटी से अनुपस्थित आयुष चिकित्सक का वेतन काटने का निर्देश दिया।जिला पदाधिकारी जमुई के द्वारा चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की गई। मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरहट को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कराने सहित कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

- Sponsored Ads-

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी जमुई के ओ एस डी स्वतंत्र कुमार सुमन सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article