जमुई: आगामी लोकसभा चुनाव एवं रामनवमी के मद्देनजर पुलिस ने केंद्रीय सशस्त्र बल के साथ किया फ्लेग मार्च।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव जमुई डेस्क मृगांक शेखर सिंह/जमुई / जमुई में आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी थाना एवं केंद्रीय सशस्त्र बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में फ्लैग मार्च किया गया।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के गाँव समाज में सुरक्षा और सद्भाव की भावना पैदा करने और आगामी 19 अप्रैल लोकसभा चुनाव को लेकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए जमुई पुलिस ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला।

- Sponsored Ads-

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगामी संसदीय चुनावों के मद्देनजर जमुई पुलिस ने केंद्रीय सशस्त्र बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। इस मौके पर आगामी संसदीय चुनाव कर्तव्यों, पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में एक सामान्य जानकारी दी गई। समाज में सुरक्षा और सद्भाव की भावना पैदा करने और स्वतंत्र, निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं में सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण का विश्वास पैदा करना है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article