जमुई: होली के अवसर पर शराब सेवन , बिक्री और इसके आवागमन पर रहेगी विशेष नजर, नहीं बजेगा डीजे और अश्लील गीत।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव जमुई डेस्क: मृगांक शेखर सिंह/जमुई / अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई।

पर्व पर विधि व्यवस्था कायम रखना प्रखंड प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार

- Sponsored Ads-

जमुई जिला अंतर्गत चंद्रदीप थाना परिसर में सोमवार की दोपहर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता इस्लामनगर अलीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने किया।
जमुई जिले के चन्द्रदीप थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक में इस्लामनगर अलीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, नव पदस्थापित अंचलाधिकारी दिवाकर रंजन सहित दर्जनों शांति समिति के सदस्य शामिल रहे। सर्वप्रथम चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र शाह द्वारा शांति समिति के सदस्यों व गणमान्य लोगों के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों के अभिनंदन के साथ बैठक शुरू की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने साफ तौर पर वैसे असामाजिक तत्वों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पर्व के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या करने की शाजिश रची तो कानून उन्हें नहीं छोड़ेगी।

 

इस दौरान चंद्रदीप थाना में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष राजेंद्र शाह को थाना क्षेत्र में शांति बनाए रखने एवं आगामी त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही इसको लेकर कई आवश्यक सुझाव भी पेश किए।प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि 25 मार्च को होली खेली जायगी। जबकि होलिका दहन 24 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन होलिका दहन किया जाना है। उन्होंने सभी बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से कहा कि होलिका दहन के दिन यानी 24 मार्च को ज्यादा सजग और सचेत रहें। किसी भी विवादित जमीन पर होलिका दहन का आयोजन ना हो , इसके लिए अग्रेतर कार्रवाई किया जाना चाहिए। होली पर्व के अवसर पर मादक पदार्थ यथा शराब , गांजा , भांग आदि का सेवन बढ़ जाता है।

 

नागरिक इसका सेवन कर हुड़दंग मचाने का प्रयास करते हैं। इससे विधि व्यवस्था के साथ शांति भंग होने की संभावना प्रबल हो जाती है। शराब समेत अन्य मादक पदार्थों के सेवन , बिक्री और इसके आवागमन पर सख्त प्रतिबंध है।इस दिशा में कारगर पहल के लिए अभी से ही कार्ययोजना बनाएं और समय पर उसे धरा पर उतारें। चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र शाह ने कहा कि इस दरम्यान वाहनों का भी प्रभावी ढंग से जांच किया जायगा। शराब समेत अन्य मादक पदार्थों पर रोक के लिए इंटेलिजेंस नेटवर्क अधिक प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। शराबबंदी कानून का अनुपालन हेतु छापेमारी तेज किया गया है। चंद्रदीप थाना में उपलब्ध ब्रेथ एनालाइजर मशीन से लोगों की जांच कर शराबियों को चिंहित कर उन्हें सबक सिखाने हेतु निरंतर रूप से कार्य किया जा रहा है।

इस्लामनगर अलीगंज के अंचलाधिकारी दिवाकर रंजन ने कड़क अंदाज में कहा कि होली पर्व के मौके पर डीजे नहीं बजेगा। अश्लील गीतों के गायन पर भी रोक रहेगी। अफवाह फैलाने वालों को भी बक्सा नहीं जाएगा। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए असामाजिक तत्वों से बाउंड डाउन कराना है। उन्होंने विधि व्यवस्था के साथ अमन – चैन बनाए रखने के लिए चप्पे – चप्पे पर अधिकारियों के साथ पुलिस जवानों को तैनात रहने की बात – बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह रखी जाएगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली उमंग और उत्साह का पर्व है। यह भाईचारा और साम्प्रदायिक सद्भाव का द्योतक है। लोग आपसी गिले – शिकवे भूलकर लजीज व्यंजन का रसास्वादन करते हैं और एक – दूसरे के घर जाकर आपसी मिल्लत को बल देते हैं। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।कहा जाता है कि इससे समृद्धि और खुशियां आती है और सभी नकारात्मकता और बीमारियां नष्ट हो जाती है। उन्होंने इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस पर्व को हर्षोल्लास के वातावरण में मनाएं और शांति व्यवस्था के साथ विधि व्यवस्था कायम रखने में सकारात्मक सहयोग दें।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article