जमुई : बिजली के करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत,परिजनों में मचा कोहराम।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव/ मृगांक शेखर सिंह/जमुई:  जमुई थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान नवीनगर गांव निवासी स्व बंशी सिंह के 44 वर्षीय पुत्र पिंकू सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भतीजा राहुल कुमार ने बताया कि चाचा पिंकू सिंह शनिवार को मवेशी चराने गांव के बगल घटवे थान बहियार गए थे इसी दौरान बहियार स्थित एक बिजली के पोल में करंट प्रवाहित रहा था

 

इस बात से अंजान पिंकू सिंह उक्त बिजली पोल के संपर्क में आ गए जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद उसे पोल से अलग कर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंकू सिंह की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है।

- Sponsored Ads-

मृतक पिंकू सिंह के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनके परवरिश की सारी जिम्मेवारी पिंकू सिंह के कंधो पर थी। पिंकू सिंह के मौत की खबर से ग्रामीण एवं परिजन काफी मर्माहत हैं। परिजनों का रोरोकर का हाल बुरा हो रहा है। वहीं परिजनों की मांग है कि बिजली विभाग के द्वारा परिजन को सहायता राशि प्रदान की जाए। ताकि उनके परिवार का भरण पोषण हो सके।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article