जमुई: एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में निवर्तमान सांसद चिराग पासवान ने जमुई में किया रोड शो।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव जमुई डेस्क मृगांक शेखर सिंह/जमुई / जमुई लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के निवर्तमान सांसद चिराग पासवान ने जमुई के अलीगंज, खैरा, जमुई शहर सहित जिले के झाझा में रोड शो निकाला। रोड शो में एनडीए समर्थित सभी पार्टी के जिला अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं के अलावा हजारों की भीड़ रही।

 

यह रोड शो जिले के अलीगंज सिकंदरा खैर होते हुए जमुई शहर पहुंचा। रोड शो में चिराग पासवान के साथ जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह साथ रही। यह रोड शो जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड से गुजरते हुए खैरा होते हुए जमुई पहुंचकर झाझा की ओर निकल गया। चिराग पासवान ने कहा कि अपने पिता की कर्मभूमि और जिम्मेदारियां को निभाने जा रहा हूं। पिछली बार जो मेरी जीत के अंतर से भी ज्यादा वोट से अरुण भारती जीतेंगे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article