मृगांक शेखर सिंह/जमुई
जमुई जिले के चंद्रदीप थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मुस्लिम संप्रदाय के प्रमुख त्यौहार बकरीद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु शांति समिति की बैठक का आयोजन चंद्रदीप थाना परिसर में किया गया। इस्लामनगर अलीगंज के अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं साथ शांति समिति के सदस्य शामिल हुए।
थानाध्यक्ष द्वारा शांति समिति के सदस्यों व गणमान्य लोंगो के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों के अभिनंदन के साथ बैठक शुरू की गई। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने भी अरविंद कुमार को इन त्योहार के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने में हर संभव मदद का वादा किया। साथ ही इसको लेकर कई आवश्यक सुझाव भी पेश किए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने शांति एवं सद्भावना का परिचय देते हुए आपसी समन्वय के साथ लोगों से त्यौहार मनाने की अपील किया।हम एक दूसरे का सम्मान करेंगे। पर्व के दौरान शांति बनाए रखे। अगर कोई घटना घटती है तो उसमें बेकसूर लोग बलि का बकरा बन जाते है।चन्द्रदीप की गरिमा को बनाए रखना है।
अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। किसी प्रकार की कोई बात हो तो इसकी सूचना तुरंत दें। सभी एक दूसरे को सहयोग करें।उक्त बातें चन्द्रदीप थाना परिसर में आयोजित बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कही। इस्लामनगर अंचल के अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने कहा छोटी छोटी बातों पर ध्यान न दे।
अफवाहों से बचे। किसी भी प्रकार की बात हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। साथ ही शांतिपूर्वक अच्छे तरीके से बकरीद पर्व को मनाएं। सभी लोगों में आपसी सामंजस्य होना जरूरी है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।इस अवसर पर इस्लामनगर के अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर, पुलिस निरीक्षक स्वयं प्रभा, चंद्रदीप थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं ई०अलीगंज प्रखंड के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
