जमुई: महंगाई बेरोजगारी के विरुद्ध भाकपा ने किया नुक्कड़ सभा का आयोजन।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खैरा अंचल के कार्यकर्ताओं ने खैरा चौक पर शनिवार के दिन नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासित राज्य मणिपुर विगत 2 माह से एक दलित महिला के साथ अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध जल रहा है। 65 हजार घरों में रहने वाले परिवार आज पड़ोसी राज्य एवं अन्य शिविरों में रहने पर मजबूर हैं।

- Sponsored Ads-

 

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं। लेकिन मणिपुर में दो दलित महिलाओं के साथ जो व्यवहार हुआ उससे लोगों का शर्म से सर झुक गया है। इधर महंगाई चरम सीमा पर है बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है

 

एवं सभी जीवनोपयोगी सामानों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।लोकतंत्र पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।नई शिक्षा नीति लाकर शिक्षा को निजी हाथों में सौंपने की साजिश की जा रही है। सभा को मुख्य रूप से अंचल सचिव रामदयाल यादव सहायक जिला सचिव जयप्रकाश रावत कैलाश सिंह सुभाष यादव अटैक महासचिव सूर्य मोहन रावत जयराम रावत मुन्ना मोदी देवेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article