जमुई: जिलाध्यक्ष के मनोनित होने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा जमुई जिले के बरडीह निवासी शेलेंद्र महतों को जदयू के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बुधवार को जदयू कार्यलय में शैलेंद्र महतों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 

पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए और शैलेंद्र महतों को फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्तओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिए। जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने के बाद शेलेंद्र महतों ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, सुमित कुमार सिंह व झाझा विधायक दामोदर रावत का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस आशा और उम्मीद के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर मैं खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। मोके पर जदयू के नेता रविंद्र मंडल ने कहा कि शेलेंद्र महतों पार्टी के लिए लंम्बे समय से कार्य करते आ रहे हैं।

- Sponsored Ads-

 

इनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी। जिले भर में हर स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने कर लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।आने वाले समय में पार्टी हर स्तर पर मजबूत और होगा।मौके पर जदयू के नेता मो इरफान, शितल मेहता, प्रमोद चंद्रवंशी, नीतीश कुमार, विजय कुमार मंडल, सुजीत कुमार मेहता, मो जमील अहमद, राजेश कुमार, अरुण सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article