सारण: दरियापुर में जदयू विधानसभा एक दिवसीय कार्यकर्ता शिविर….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: दरियापुर।कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं।उनके बिना कोई भी संगठन नही चल सकता है और न ही उसका विस्तार हो सकता है।इसलिए कार्यकर्ता का सम्मान होना चाहिए।

 

 

उक्त बातें रेल पहिया कारखाना के समीप स्थित अपने आवास पर आयोजित जदयू के एक दिवसीय परसा विधानसभा कार्यकर्ता शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय ने कही।जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने आगामी विधान सभा चुनाव पर फोकस करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज करने का अनुरोध किया।प्रदेश उपाध्यक्ष वैधनाथ सिंह विकल ने कहा कि जदयू के शासनकाल में बिहार का जो विकास हुआ है उसका हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है।

- Sponsored Ads-

 

 

 

जनता नीतीश कुमार से काफी खुश है और अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें पुनः मुख्यमंत्री के पद पर काबिज देखना चाहती है।इसलिए कार्यकर्ता जनता के सुखदुख में भागीदार बनें।सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री ने सम्मानित भी किया।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की।महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम देवी,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी जायसवाल, सलाहकार समिति के सदस्य जयप्रकाश यादव,जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह कुशवाहा,जेपी सिंह सहित सभी पंचायत अध्यक्ष व बूथ कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया।
 

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article