सारण: राम लक्ष्मण जानकी प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई कलश यात्रा।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: माँझी। मंगलवार को प्रखण्ड के घोरहट मठिया से राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु गाजे बाजे से सुसज्जित भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण व बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।

 

कलश यात्रा में शामिल तथा रथ पर सवार भगवान राम लक्ष्मण जानकी बने कलाकार आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे। हल्की बारिश की बूंद के बीच राम धुन पर श्रद्धालु महिला व पुरूष थिरक रहे थे। बाद में कबीर पार नर पलिया तथा माँझी प्रखण्ड मुख्यालय होते हुए कलश यात्रा माँझी के राम घाट पहुँचा जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में सरयू नदी का पवित्र जल भर कर घोरहट के लिए रवाना हुए।

- Sponsored Ads-

 

यात्रा में शामिल बीडीसी प्यारे अंगद ने बताया कि 15 तारीख को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी तथा उक्त तिथि को भण्डारा भी आयोजित किया जाएगा। कलश यात्रा राजीव कुमार भारती, नवीन कुमार भारती, श्याम सुंदर भारती, धर्मदेव साह, विशेश्वर भारती, अजय भारती, राजमंगल साह, विनोद साह, शिवनाथ भारती, शशिकांत भारती, धन लाल भारती, रामबाबू साह, राजू साह, धर्मेन्द्र मधुकर तथा तारकेश्वर भारती आदि शामिल थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article