अजमेर: कल्याण सिंह चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, सिंह के अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों ने स्वागत किया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़  लाइव पुष्कर /अजमेर डेस्क (हरिप्रसाद शर्मा) तीर्थ गुरू पुष्कर में अखिल भारतीय रावणा राजपूत ट्रस्ट की ओर से पुष्कर में समाज के चारभुजा मंदिर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से कल्याण सिंह सोलंकी को ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष गजानंद सिंह गौड़, कोषाध्यक्ष रामसिंह नरूका, सचिव विनय सिंह नरूका चुनें गए।

सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित समाज बंधुओंने भव्य स्वागत किया। बैठक में अध्यक्ष सोलंकी ने मंदिर का सर्वांगीण विकास कराने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में कालू सिंह, हनुमान सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह चौहान, छोटू सिंह गौड़, अर्जुन सिंह गहलौत, अजीत सिंह, प्रेम सिंह आदि समाज बंधु मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article