भागलपुर: कन्या विवाह सहयोग समिति ने कराया अंतरजातीय प्रेम विवाह

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर:कन्या विवाह सहयोग समिति ने कई वर्षों से चल रहे अंतर्जातीय प्रेम विवाह को संपन्न करा दो जोड़ों को मिलाया। दरअसल हरिनगर के सुखराज तांती एवं हरियो पानी टंकी की पूनम कुमारी दोनों कई वर्षों से एक दूसरे के बीच प्रेम प्रसंग में चल रहा था।इसके बाद इसकी भनक लड़की के परिवार वालों को लग गई। जहां लड़की के परिवार वालों ने थाने में लिखित आवेदन दिया। जहां थाना पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने में बुलाकर पूरे मामले की जानकारी लिया।

 

थाना पुलिस द्वारा दोनों पक्ष से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद दोनों पक्षों के परिजनों से बात किया। जहां दोनों पक्षों ने सहमति से अपनी शादी कराने का फैसला लिया। इसके बाद कन्या विवाह सहयोग समिति के सदस्य संबित कुमाऱ,अनुज सिंह, पप्पू सिंह, संतोष सिंह, अभिराम सिंह, राहुल वत्स, बोधी आदि ने सहयोग कर दोनों प्रेमी जोड़ा का शादी करवा दिया।

- Sponsored Ads-

 

संस्था के सदस्य संबित कुमार ने बताया कि दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके बाद लड़की पक्ष वालों ने बीते दिनों थाना में आवेदन दिया था जहां थाना पुलिस के समक्ष आपसी समझौता करा कर दोनों पक्ष के परिजन शादी को राजी हुए इसके बाद हरिनगर शिव मंदिर में दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article