समस्तीपुर: खानपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या-133/2024 के प्राथमिकी अभियुक्त को रात में छापामारी करने गई पुलिस के साथ असमाजिक तत्वों ने किया अभ्रद व्यवहार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

असमाजिक तत्वों के द्वारा छापामारी के दौरान पुलिस के साथ अभ्रद व्यवहार करने के आरोप में थानाध्यक्ष मो0 फहीम ने थाना कांड संख्या-134/24 दर्ज कर एक प्राथमिकी अभियुक्त को मौके पर किया गिरफ्तार।

बिहार न्यूज़ लाईव समस्तीपुर डेस्क; अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर पंचायत अंतर्गत विक्रमपट्टी गाँव स्थित भोला चौक पर दिनांक 29/06/2024 को खानपुर थाना के भोला चौक पर असामाजिक तत्वों के द्वारा स्थानीय दुकानदारों के दुकान को तोड़ फोड़ एवं मारपीट की घटना से संबंधित खानपुर थाना कांड संख्या-133/24 के प्राथमिकी अभियुक्त तथा दिनांक 04/07/2024 की रात में छापामारी के दौरान पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार से संबंधित खानपुर थानाध्यक्ष मो0 फहीम ने असमाजिक तत्वों के विरूद्व थाना कांड संख्या- 134/2024 दर्ज कर बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के दौरान प्राथमिकी अभियुक्त गुड्डू कुमार यादव पिता-जय नारायण यादव-ग्राम-सिमराहा-थाना-खानपुर को घर से ही गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर सरकारी पुलिस वाहन से न्यायिक हिरासत समस्तीपुर भेज दिया।वही थानाध्यक्ष मो0 फहीम ने बताया कि अन्य सभी प्राथमिकी अभियुक्त घर छोड़ कर फरार है।फरार सभी प्राथमिकी अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article