पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष खानपुर ने समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत N B W वारंट में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार तीनो अभियुक्त को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत वारंट में खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने अलग अलग गाँव में छापामारी कर तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार।वही बताते चले कि बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के इलमासनगर गाँव में छापामारी कर समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत-NBW वारंट जिसका CR-न0 1317/ व TR-न0 574/2026 में फरार चल रहे अभियुक्त (1) दिलीप पासवान पिता रामसेवक पासवान ग्राम-इलमासनगर थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।(2) CR न0-164/2015/TR न0 164/2026 में फरार चल रहे सत्येंद्र प्रसाद राय पिता योगेंद्र राय- ग्राम-नत्थुद्वार -थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।(3) CR न0 885/2020-TR न0 117/2026 में फरार चल रहे रवि पासवान पिता नेही पासवान ग्राम बछौली थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

- Sponsored Ads-

वही गिरफ्तार तीनो अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्ष सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनो अभियुक्त के विरूद्व समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत NBW वारंट एंव जीआर व टीआर में घर छोड़ कर तीनो फरार चल रहा था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के साथ बीती रात अलग अलग गाँव में छापामारी कर तीनो अभियुक्त को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।जिसे गिरफ्तारी कागजात तैयार कर तीनो अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व थाना के चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment