जयपुर: खड़गे के बयान से लगता है कि कांग्रेस के लिए राजस्थान भारत का हिस्सा नहीं – शेखावत….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*राजस्थान में रेप के मामलों पर केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा
शेखावत बोले- ये आंकड़े राष्ट्रीय शर्म का विषय

बिहार न्यूज़ लाइव जयपुर   डेस्क: जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा ) केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मल्लिकार्जुन खरगे पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि खरगे जी के बयान से लगता है, कांग्रेस के लिए राजस्थान भारत का हिस्सा नहीं है। राजस्थान में बलात्कार के आंकड़े राष्ट्रीय शर्म का विषय हैं, लेकिन कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि राजस्थान में महिलाओं की स्थिति पर संसद में चर्चा न हो, क्योंकि यहां उनकी सरकार है।

- Sponsored Ads-

शुक्रवार को ट्वीट कर शेखावत ने कहा कि राजस्थान में बलात्कार के आंकड़े राष्ट्रीय शर्म का विषय हैं पर कांग्रेस उसे राज्य का विषय दिखा रही है। बल्कि देश देख रहा है। असल मुद्दे से कौन भाग रहा है? कांग्रेस मणिपुर को अपनी ओछी राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रही है।

मंत्री शेखावत ने राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जता रही बेटियों के वीडियो भी साझा किए। एक वीडियो पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ,राजस्थान की एक और बेटी अपने मन की बात बता रही है कि वो खुद को असुरक्षित महसूस करती है। दूसरे वीडियो पर शेखावत ने कहा कि बिटिया आपसे पूछ रही है कि आपकी सरकार महिला सुरक्षा के लिए कड़ा कदम क्यों नहीं उठा रही है। राजस्थान की एक बिटिया राज्य में लगातार बढ़ते अनाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर लाखों बहन-बेटियों की तरफ से बात रख रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी को अपना अहंकार त्याग कर सुनना ,राज्य की बेटियों को सुनना चाहिए।

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article