भागलपुर: इंग्लिश चिचरौंन में किसान चौपाल का हुआ आयोजन – चौपाल में उन्नत तकनीक से खेती करने के सिखाए गुर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर :

ग्राम पंचायत इंग्लिश चिचरौन स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

 

जिसमे किसान सलाहकार गुंजन भारती, कृषि समन्वयक अंबुज कुमार, सुधाकर कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक इति कुमारी, जेई खुशबू कुमारी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय कृषि पदाधिकारी द्वारा किसानों को खेती के संदर्भ में मिट्टी जांच, बीज व अन्य कृषि संबंधी जानकारी दिया गया। किसानों से ग्रुप बनाकर जीरो टिलेज खेती करने एवं कृषि प्रक्षेत्र में सरकारी लाभ लेने का सुझाव दिया। पदाधिकारियों ने बताया कि हम सभी को जैविक खेती की ओर भी कदम बढ़ाना है। पर्यावरण के प्रदूषण में रासायनिक खेती का बहुत बड़ा हाथ है। जैविक खेती के साथ साथ हम खेती में नयी तकनीक जैसे जीरो टिल, ड्रिप सिचाईं तकनीक, श्री विधि आदि का उपयोग कर ज्यादा पैदावार हासिल कर सकते हैं।

 

सरकार के द्वारा चलायी जा रही कई योजनाएं जैसे अनुदानित दर पर बीज की उपलब्धता, मछली पालन, डेयरी, बागवानी आदि का लाभ किसान लेकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। इस मौके पर मुखिया खुशबू रानी, उपमुखिया प्रभाकर कुमार सिंह, चंद्रभूषण, विनय कुमार, नथुनी पाल, ओमप्रकाश सिंह ने अपनी फसल क्षतिपूर्ति की राशि जल्द दिलवाने का आग्रह किया।
फ़ोटो : अकबरनगर के इंगलिश में किसान चौपला में लोगो को जानकारी देते कृषि टीम।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article