सारण: तरैया में हुआ कुशवाहा सम्मेलन, कांग्रेस को करेंगे समर्थन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  तरैया

प्रखंड के टी. एन.सिंह मार्केट में रविवार को डॉ त्रिलोकी नाथ सिंह की अध्यक्षता में कुशवाहा सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें महागठबंधन से कांग्रेस के महाराजगंज से प्रत्याशी आकाश सिंह को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। डॉ त्रिलोकी नाथ सिंह ने कहा की बीजेपी कुशवाहा के हित में कार्य नही कर रही है।इसलिए सभी कुशवाहा समाज कांग्रेस को समर्थन करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हर कहा की आज संविधान खतरे में है।हमे संविधान और देश बचाना है।कुशवाहा बिरादरी को आजादी के बाद इतनी कम संख्या में पहली बार टिकट दिया गया है।बीजेपी कुशवाहा समाज के साथ अन्याय की है।

- Sponsored Ads-

 

कांग्रेस ने सभी जातियों को टिकट देने का कार्य किया है।हम जो कहते है वो करते है।कांग्रेस आजादी की पार्टी है।हम लोगो को धर्म के नाम पर विभाजन करने का कार्य नही करते है।बिहार में कुशवाहा और यादव को नजर अंदाज करके कोई सरकार नहीं बना सकता है।कुशवाहा समाज जिसके साथ जायेगा,उसी को वह जीता देगा।पूनम कुशवाहा ने कहा की आज बिहार सरकार शिक्षकों के साथ अत्याचार कर रही है।ग्रीष्मावकाश में भी के के पाठक द्वारा विद्यालय खोलकर शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है।

 

शिक्षकों की योग्यता पर बार बार प्रश्न उठाते हुए उनका परीक्षा लेना उन्हे अपमानित करना है।मौके पर पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय,शैलेंद्र प्रताप सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु,पूर्व जिला पार्षद विन्देश्वर कुशवाहा,विजय कुमार यादव, रंजीत कुशवाहा,विजय कुमार यादव, बीडीसी मुन्ना यादव,गुरुवचन कुशवाह,चंद्रमा कुशवाहा, डॉ वीरेन्द्र सिंह,मदन कुशवाहा,प्रो.सत्यदेव कुशवाहा,उपेन्द्र कुमार,पूर्व मुखिया वीरबहादूर राय,अमरनाथ सिंह व अन्य मौजूद थे।मंच संचालन राजकुमार सिंह कुशवाहा ने किया।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article