दिल्ली: लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न,कांग्रेस ने कसा तंज

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न,कांग्रेस ने कसा तंज

बिहार न्यूज़ लाईव नई दिल्ली डेस्क: /(हरिप्रसाद शर्मा )भारत रत्न की घोषणा के बाद पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने यह लिखित बयान जारी किया है। उन्होंने अपने कराची के उन दिनों को याद किया है जब वे 14 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने थे। उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी कमला आडवाणी को याद किया है और अपने गुरु पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं साथी अटल बिहारी वाजपेयी कोई याद किया है। बयान में आडवाणी ने कहा है कि उनका जीवन स्वयं के लिए नहीं देश के लिए था। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है।

- Sponsored Ads-

वहीं लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न के एलान पर कांग्रेस ने कसा तंज, बोले- मोहन भागवत को भी देंगे।

_लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की जानकारी सामने आने के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई। कांग्रेस ने जहां यह कहते हुए तंज कसा कि मोहन भागवत को भी भाजपा भारत रत्न देगी, वहीं शरद पवार ने फैसले का स्वागत किया है।_

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article