भागलपुर: भाजपा कार्यकर्ता के ऊपर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है:-संतोष साह

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि लाठी-गोली की सरकार मे लोकतंत्र की आज धज्जियाँ उड़ गई है महागठबंधन की क्रूर और निरंकुश सरकार ने बिहार की जनता की हक के लिए आयोजित शांतिपूर्ण पैदल मार्च पर लाठीचार्ज आँसू गैस के गोले से प्रहार और पानी की बौछारो से अपनी तानाशाही मानसिकता का प्रमाण दिया है।

 

भाजपा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी कहीं कोई उग्र प्रदर्शन नहीं किया गया।उन्होंने सवाल किया कि जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन था तो लाठियां क्यों चलाई गई? एक शांतिपूर्ण मोर्चे पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है।

- Sponsored Ads-

एक -एक लाठी का जवाब बिहार की जनता जरुर देगी बिहार में बदलाव तय है। नीतीश कुमार की तानाशाही आज साफ देखने को मिली है।
जिस बर्बरता से लाठीचार्ज की गई है नीतीश कुमार भीष्म पितामह हैं।

वही भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत पर भागलपुर बीजेपी के नेताओं ने इस घटना पर दुख जताकर कहा कि हमने एक बहुत साहसी कार्यकर्ता को खोया है जिसकी आहुति को बेकार नहीं जाने देंगे।

जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने बताया कि भागलपुर के भी कार्यकर्ता के ऊपर लाठीचार्ज किया गया है जिसमे कार्यकर्ता घायल हो गए है।जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि जिला अध्यक्ष संतोष कुमार,पवन यादव,अनंत साह,आशीष सिंह,प्रतिक आनंद,लीना सिन्हा, संजय चौधरी, विनोद सिन्हा, मुकेश ताती,अभय घोष,लक्ष्मी साह,दिनेश कुशवाहा,मनीष रविदास,लक्ष्मी कुशवाहा,संजय केशरी आदि कार्यकर्ता चोटिल हुए है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article