अररिया: मध्य विद्यालय शेखपुरा में दी गई विधिक जानकारी !

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / अररिया। भरगामा प्रखंड के मध्य विद्यालय शेखपुरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को विधिक जानकारी दी गई। उक्त जागरूकता शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार,नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के द्वारा करवाया गया।

 

ग्रामीणों को नालसा स्किम,बाल श्रम,मौलिक अधिकार,मौलिक कर्तव्य,महिला शशक्तिकरण,बच्चों,दिव्यांगों,वरिष्ठ नागरिकों,अल्पशंखयकों,मानव व्यपार,श्रमकानून,प्राकृतिक आपदा,जमीन संपत्ति विषय,गरीबी रेखा से नीचे सम्बन्धित विषय,स्वास्थ्य एवं पोषण,शिक्षा,कृषि,जल संसाधन,कौशल विकास एवं 13 मई को लगने वाली आगामी लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

- Sponsored Ads-

 

साथ ही 13 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में लगने वाले आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। विधिक जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलभी गणपत कुमार मेहता एवं पैनल अधिवक्ता रामनारायण मेहता उपस्थित थे।

 

वहीं जनप्रतिनिधि उप मुखिया गुंजन मल्लाह,कुशेश्वर मल्लाह,मीणा देवी,श्यामसुंदर यादव,अमरेंद्र खतवे,रामजी मल्लाह,सदानंद ऋषी,गनिता देवी,हरिहर खतवे,सोनी देवी,कपिल मल्लाह,ललिता देवी,सोनी देवी,मुकेश कुमार समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article