समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के इलमासनगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विधान पार्षद,जिला पार्षद एवं  प्रखंड प्रमुख ने फीता काटकर रावण दहन कार्यक्रम का किया उद्घघाटन।…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इलमासनगर चौक स्थित महामाया दुर्गा मंदिर परिसर से मूर्ति विसर्जन के उपरांत रावण दहन कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए अतिथियों को कमिटी की तरफ सॉल देकर सम्मानित किया गया।जिसके बाद विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार चौधरी,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर, एसआई अरविंद कुमार सिंह,सैप जवान उपेंद्र शर्मा,नागेश्वर सिंह,मनोज कुमार सिंह,दिनेश प्रसाद अपने अन्य पुलिस फोर्स के साथ लगातार मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।बता दें कि पूरे मेले की कमान सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह एवं बीसीओ सह मजिस्ट्रेट धीरज कुमार मिश्र के हाथों में था, जहां उन्होंने अपनी भागीदारी निभाते हुए अपने पुलिस फोर्स के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से रावण दहन कार्यक्रम को संपन्न कराया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर लाल बाबू कर रहे थे।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में जय श्रीराम की जयकारा के साथ साथ अस्त्य पर सत्य का विजय का नारा लगाया जा रहा था।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा,पूर्व मुखिया पति दिनेश कुमार महतो,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह,डॉक्टर परवेज आलम,डॉक्टर अनिल कुमार,डॉक्टर चंद्रभूषण लाल गुप्ता,मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम,मुखिया बादल सहनी,युवा एकता संघ के विकास कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता तथा हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article