सिवान: तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

पेड़ और बिजली के खम्भे गिरे, बिजली सप्लाई ठप

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: रघुनाथपुर, सीवान स्थानीय प्रखंड में शनिवार की दोपहर को आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई तेज आंधी से प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर छोटे बड़े पेड़ गिर गए।

- Sponsored Ads-

 

निखती कलां के परशुरामपुर में सबस्टेशन के पास बिजली के खंभे पर ही पेड़ गिरने से बिजली के खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए। जिस कारण आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा। साथ ही बिजली की सप्लाई भी बाधित रही। समाचार लिखे जाने तक प्रखण्ड क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई थी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article