मधेपुरा: लोकसभा चुनाव की तैयारी पर लोजपा ने की चर्चा।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज लाईव मधेपुरा डेस्क: जिला संवाददाता रंजीत कुमार /मधेपुरा: लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के जिला कार्यकारणी की बैठक मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान की अध्यक्षता में सिंहेश्वर में हुई। बैठक में पार्टी के अनुमंडल अध्यक्ष,विधानसभा अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं विभिन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों के साथ बूथ कमेटी समीक्षा हुई।

 

बैठक में लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह पार्टी मधेपुरा जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ठाकुर शामिल हुए। समीक्षा बैठक में कायकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी को लेकर चर्चा की गई।

- Sponsored Ads-

 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर पर कमेटी बनाने में जुट गए हैं। मौके पर विजय कुमार भगत, जिला महासचिव राजेश कुमार, जिला प्रवक्ता मिथिलेश कुमार, किसान सेल के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार,धर्म पासवान, नवीन कुमार यादव, पंकज ठाकुर, केशव कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article