सारण:मढ़ौरा को मिला बड़ा सौगात डायलिसिस सेंटर का पूर्व मंत्री ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अब अनुमंडल के मरीजों को डायलिसिस के लिए छपरा या पटना जाने की जरूरत नहीं

सारण:मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल को मिला बड़ा सौगात अनुमंडलीय अस्पताल मढ़ौरा में अब किडनी के मरीजों को छपरा और पटना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मढ़ौरा में मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार राय,ने फीता काट कर किया मढ़ौरा अनुमंडल क्षेत्र अमनौर, तरैया, इसुआपुर,और मसरख, के मरीजों को डायलिसिस के लिए अब छपरा या पटना रुपए खर्च कर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी । प्राप्त जानकारी के निजी अस्पतालों में किडनी के मरीजों को एक बार डायलिसिस करने के लिए 5 से 7 हजार रुपए खर्च करने पड़ते थे।

मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि अब यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किडनी से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम बहुत ही महत्वपूर्ण है फिलहाल एक साथ तीन मरीजों का डायलिसिस संभव है जरूरत पड़ने पर दो और भी बढ़ाने की योजना बनाई गई है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि केंद्र पर निप्रो प्लस एजेंसी के माध्यम से आधुनिक मशीनों और विशेष आर ओ सिस्टम इंस्टॉल कर लिए गए हैं डॉक्टरों की नियुक्ति से अस्पताल में जटिल रोगों के उपचार और सर्जरी की व्यवस्था भी आसानी से हो पाएगी डायलिसिस सेंटर के लिए 7 वर्ष के अनुभवी विशेष चिकित्सा की तैनाती भी कर दी गई है ।

इस दौरान हेल्थ प्रबंधक विश्वजीत सिंह की ने कहां स्वच्छता के स्तर में व्यापक सुधार हुआ है साथ ही मरीजों को समय से पौष्टिक गुणवत्तापूर्ण वाले भोजन भी जीविका रसोई के माध्यम से सुचारू रूप से बहुत जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। इस मौके पर स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार राय के अलावे जिला पार्षद मीना अरुण, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र माझी, विष्णु गुप्ता, सहित अन्य कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment