सारण:मढ़ौरा स्थानीय थाना परिसर में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक। यह बैठक अमरपाली यादव और थाना अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक में थानाध्यक्ष अजय कुमार और अंचल पदाधिकारी अम्बपाली यादव ने होली के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश देते हुए अश्लील गीत बजाने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। इस मौके पर उक्त दोनों पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों से होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की और किसी भी तरह के अफवाह में नहीं पड़ने की सलाह दी।
बैठक में होली के दौरान गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दिए जाने के अपील की गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष अजय कुमार, सीओ अम्बपाली यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह, भाजपा नेता नागेंद्र राय,अरुण सिंह,पूर्व मुखिया हर्षवर्धन दीक्षित, मुखिया हरेश पासवान, मुखिया कमलेश प्रसाद,विकास सिंह, बीडीसी ज़ाहिर अहमद,सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।
