मधेपुरा: पुरानी रंजिश में एक महिला की गला रेत कर हत्या।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

:मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस।

बिहार न्यूज़ लाइव मधेपुरा डेस्क जिला संवाददाता रंजीत कुमार

- Sponsored Ads-

मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सुखासन वार्ड संख्या 8 निवासी पांडव यादव की 40 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई।

 

मृतका रीता देवी के भतीजे नीतीश कुमार ने बताया कि बीते देर रात रीता देवी अपने बगल के खेत से काम कर वापस घर लौट रही थी कि रास्ते में बदमाशों ने उसे पकड़ कर गला रेत कर झाड़ी में फेंक दिया,वहीं परिजनों को घटना की जानकारी अहले सुबह में हुई इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।वहीं पुलिस को घटना स्थल से कुछ दूरी पर सुखासन पुलिया के समीप मृतिका के चप्पल और कान की बाली भी मिली है,

 

तथा वहीं पास में ही पुलिया के नीचे महिला का शव भी बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते हीं लोगों की भीड़ जमा हो गई, घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई,इस मामले को लेकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है।वहीं एएसपी प्रवेंद्र भारती, थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की, साथ हीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article