मधेपुरा: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

:भाजपा के जिला कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

बिहार न्यूज़ लाइव मधेपुरा डेस्क जिला संवाददाता रंजीत कुमार / मधेपुरा : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को शांक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के अध्यक्षता में शोकसभा हुई। मालूम हो कि बीते दिनों बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पुण्यात्मा की शांति हेतु भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन धारण कर पुण्यात्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन से बिहार के राजनीतिक पटल पर एक गहरा आघात है। बिहार भाजपा में उनकी भरपाई नहीं किया जा सकता है।

- Sponsored Ads-

 

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अरविन्द अकेला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. अमोल राय, जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, नीभा झा, तंद्रा शरण, जिला मंत्री सुरेश यादव, मीना देवी, पुष्पलता यादव,भाजपा नेता गुलजार बंटी, आईटी संयोजक सुभाष चौहान, सोशल मीडिया संयोजक राहुल राय, मंडल अध्यक्ष मधेपुरा ग्रामीण पश्चिमी अनमोल मंडल, पूर्वी दिलीप कुमार दीपक, महादलित प्रकोष्ठ संयोजक अरूण ऋषिदेव, चुनाव आयोग संयोजक मनीन्दर दास , पंचायतीराज प्रकोष्ठ संयोजक प्रभास चौपाल, जितेंद्र कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दिलशाद आलम, मोती रहमान,विस्तारक राजीव यादव, ग्वालपाड़ा पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय चौधरी, पुष्पक कुमार, कंचन कुमार, नंदन कुमार, रमेश कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article