मधेपुरा :बेखौफ चोरों ने मचाया तांडव, किराना व्यवसायी के घर लाखों की चोरी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

:साक्ष्य मिटाने के लिए CCTV के DBR को पानी में डुबोया

रंजीत कुमार/मधेपुरा

मधेपुरा में बेखौफ अज्ञात चोरों ने एक बार फिर पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए एक किराना व्यवसायी के सूने पड़े घर को निशाना बनाया है। चोरों ने करीब चौबीस लाख रुपये की संपत्ति गायब कर दिया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को साक्ष्य छुपाने के लिए पानी में डुबो दिया। दरसल सदर थाना में आवेदन देते हुए शहर के वार्ड नं. 24, भीरखी निवासी शंभु गुप्ता ने बताया कि बीते सात नवंबर को वो सपरिवार छठ पूजा मनाने बंगाल स्थित अपने बहन के घर चले गए थे।

- Sponsored Ads-

 

उनके घर में ही उनका किराना का दुकान भी है। नौ नवंबर की रात जब वे यहाँ लौट कर आये तो देखा कि उनके दुकान और घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा कि घर के गोदरेज और अलमीरा का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे हुए चौदह लाख रुपये नकद और करीब दस लाख रुपये के सोना और चांदी का जेवरात चोरी कर चंपत हो गये।

 

पीड़ित के भाई संजय गुप्ता ने बताया कि चोरों ने उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को खोल कर पानी में डुबो दिया है। हालांकि घटनास्थल पर चोरों की चप्पल के निशान स्पष्ट दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। वही पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर तहकीकात भी की। घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

- Sponsored Ads-

Share This Article