मधेपुरा: राजद उम्मीदवार कुमार चंद्रदीप के समर्थन में बिहार सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सभा को किया संबोधित, कहा भाजपा से सावधान रहने की है जरूरत.

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

मधेपुरा: राजद उम्मीदवार कुमार चंद्रदीप के समर्थन में बिहार सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सभा को किया संबोधित, कहा भाजपा से सावधान रहने की है जरूरत.

 बिहार न्यूज़ लाईव मधेपुरा डेस्क:  जिला संवाददाता रंजीत कुमार. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज मधेपुरा के रासबिहारी हाई स्कूल मैदान में जनसभा को किया संबोधित। मधेपुरा लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता पूरे देश में संविधान बदलने की बात कह रहे हैं। यह बाबा साहेब अंबेडकर का लिखा हुआ संविधान है, किसी माई के लाल में दम नहीं जो संविधान को बदल सके।

- Sponsored Ads-

 

उन्होंने कहा कि पढ़ाई, दवाई, सिंचाई के बारे में बात नहीं होती है। यही मोदी जी पहले कहते थे सत्ता में आएंगे अच्छे दिन लाएंगे। हर एक के खाते में 15-15 लख रुपए देंगे। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। किसानों की आय दुगुना कर देंगे। 2022 तक सबका पक्का मकान बना देंगे। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। लेकिन उनके 10 साल के शासनकाल में इनमें से एक भी काम नहीं हुआ। उन्होंने लोगों से कहा कि उनके जुमलेबाजी में नहीं फंसना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर जगह चुनाव प्रचार में जा रहे हैं, लेकिन नौकरी और किसान की बात नहीं करते हैं। महंगाई, गरीबी कैसे हटाएंगे इसके बारे में कोई चर्चा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मधेपुरा हमारे पिता की कर्मभूमि रही है। यहां के लोगों ने हमेशा मान-सम्मान देने का काम किया है।

 

विधानसभा में भी आप लोगों ने मधेपुरा सीट जीताया। उन्होंने कहा कि हमने 2020 में चुनाव प्रचार के दौरान 10 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। चाचा (नीतीश कुमार) कहते थे कहां से नौकरी देगा, असंभव है। लेकिन उन्हीं चाचा के हाथ से हमने 17 महीने में 5 लाख सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र बंटवाया। 17 महीने में साढ़े 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाया। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने चंद्रदीप को उम्मीदवार बनाया है।

 

उनके पिता स्वर्गीय आरके यादव रवि मधेपुरा के सांसद रह चुके हैं। सब लोगों की राय से उनको टिकट दिया गया है। सभी मिलकर उनको जिताने में मदद करें। कार्यक्रम को विकाशशील इंसान पार्टी मुकेश सहनी, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, सहरसा के पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने की।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article