मधेपुरा : पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने किया राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप के समर्थन में जनसभा।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

:पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना।

 बिहार न्यूज़ लाईव मधेपुरा डेस्क: जिला संवाददाता रंजीत कुमार / मधेपुरा: बिहार में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है,सभी दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियां कर रहे हैं।वहीं आज इस क्रम में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मधेपुरा के घेलाढ आदर्श डिग्री कॉलेज परिसर में राजद प्रत्याशी डॉक्टर कुमार चंद्रदीप के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

- Sponsored Ads-

 

इस मौके पर तेजश्वी यादव ने जमकर पीएम मोदी पर निशाना साधा, कहा मोदी विश्व में पहला प्रधानमंत्री हैं जो झूठ बोलने का डिग्री हासिल किया है वो गोबर को हलवा बना देते हैं उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षो देश में प्रधानमंत्री है लेकिन नरेंद्र मोदी जैसा विश्व में झूठा प्रधानमंत्री कोई नहीं है उन्होंने कहा कि कमाई,दवाई,पढ़ाई, सिंचाई,सुनवाई और कारवाई जैसे मुद्दों पर जनता चुनाव लड़ रही है,जनता के जिंदा मुद्दों पर तो प्रधानमंत्री बात ही नहीं करना चाहते।सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया,तेजस्वी यादव ने कहा हमारी सरकारी यानी इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को रोजगार और हर रक्षा बंधन पर बहनों को एक लाख सहयोग राशि देंगे और 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा 1.25 करोड़ का विशेष पैकेज देंगे। दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश में धर्म के नाम पर हिंदू – मुस्लिमों को बांटने में लगी है।

 

अगर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में चला जायेगा। इसे बचाने के लिए धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक सरकार इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना होगा। तभी हम देशवासी सुरक्षित रह पायेंगे। दुनिया का अगर कोई सबसे झूठा प्रधानमंत्री कोई है तो उसका नाम है नरेंद्र मोदी। उन्होंने वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता से किये वायदे को पूरा किया? कालाधन वापस हुआ? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला? रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम हुए? डीजल – पेट्रोल के कीमतों में कमी आई? नही ना।

 

उन्होंने कहा हम देश में नौकरी, शिक्षा, बेरोजगारी के मुद्दों की बात करते हैं। अगर इस बार केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ नौकरी देकर देश से बेरोजगारी को भगा दिया जायेगा।यह हमारा दृढ़ संकल्प है। आज़ हम समाजिक न्याय की धर्म निरपेक्ष लालू जी के साथ चट्टानी एकता के साथ खड़े हैं। इस बार इंडिया गठबंधन के सभी उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे। विपक्षी के अभी से पसीने उतरने लगे हैं। राजद का परचम लहरेगा।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article