- Sponsored Ads-
मधेपुरा:जन सुराज पार्टी की राज्य चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बने किशोर कुमार मुन्ना
रंजीत कुमार/ मधेपुरा :जन सुराज पार्टी की राज्य चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मैं कोर कमेटी के सभी आदरणीय सदस्यों एवं विशेष रूप से प्रशांत किशोर जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।
- Sponsored Ads-
यह ज़िम्मेदारी न सिर्फ मेरे लिए गर्व की बात है, बल्कि एक अवसर है कि मैं अपने अनुभव, विचार और मेहनत के माध्यम से जनभावनाओं को मज़बूती के साथ मंच पर ला सकूँ। हम सभी मिलकर आने वाले चुनाव में संगठन को और सशक्त बनाएंगे और जनहित के मुद्दों को पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ाएंगे।जनता की सेवा, हमारा संकल्प।लोकतंत्र की मजबूती, हमारा उद्देश्य।किशोर कुमार मुन्ना पूर्व विधायक
- Sponsored Ads-