मधेपुरा:जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का दो दिवसीय सहरसा दौरा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मधेपुरा:जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का दो दिवसीय सहरसा दौरा।:मधेपुरा में जनसुराज पार्टी के उपाध्यक्ष सह भावी प्रत्याशी गजेंद्र कुमार के द्वारा भव्य स्वागत।कर्पूरी ठाकुर और उपेन्द्र नारायण मंडल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न स्थानों पर किया जोरदार स्वागत।*:सहरसा के लोगों से मेरा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए यहां आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है – उदय सिंह

*रंजीत कुमार/मधेपुरा : जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद आज पहली बार मधेपुरा जिला हुए हुए सहरसा आए। जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और पार्टी के संगठन और कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिशा- निर्देश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णिया, मधेपुरा होते हुए सहरसा पहुंचे। यात्रा के दौरान उनका जगह- जगह नागरिक अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में मधेपुरा के राजपुर चौक पे मधेपुरा के भावी प्रत्याशी गजेंद्र कुमार,जिला अध्यक्ष डॉ दीप नारायण यादव,प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ गुडु मुखिया,चुनाव प्रभारी रंजीत कुमार मधेपुरा,खुशबू कुमारी,मुन्ना सिंह सेंगर,बीरेंद्र सिंह, और सभी पदाधिकारीगण के द्वारा,राजपुर चौक,बीपी मंडल चौक, कर्पूरी ठाकुर चौक, और गणेश स्थान पे जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह जी का भव्य स्वागत किया गया।सहरसा के यादव चौक आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में पार्टी और उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल- नगाड़ों के साथ समर्थकों ने उन्हें फूल- माला से लाद दिया।

- Sponsored Ads-

इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज चौक पर स्थित उपेन्द्र नारायण मंडल और कर्पूरी चौक पर स्थित कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहरसा के पूजा बैंक्वेट हॉल में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। जनसभा की शुरुआत में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई दुखद मौतों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा सहरसा के लोगों से पारिवारिक रिश्ता है और यहां आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि जन सुराज करोड़ों लोगों द्वारा बिहार में बदलाव लाने के संकल्प के साथ बनाई गई पार्टी है। बिहार में बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था, भ्रष्टाचार, पलायन, गरीबी, बेरोजगारी आदि कई समस्याएं हैं और इससे सभी वाकिफ हैं लेकिन बिहार की प्रमुख राजनीतिक दलों के पास इन समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं है। इसीलिए जन सुराज ने बिहार की समस्याओं का ठोस समाधान पेश किया है और उन्हें दूर करने का संकल्प भी लिया है।

इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि आज बिहार में अफसरशाही चरम पर है। जनता की समस्याएं सुनी नहीं जा रही हैं और प्रशासन जवाबदेही से भाग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज का मकसद एक जवाबदेह, पारदर्शी और जनता-केन्द्रित प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करना है।राज्य चुनाव समिति के अध्यक्ष श्री किशोर कुमार “मुन्ना” ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार में व्यवस्था परिवर्तन करना है। इस बार अपने बच्चों के शिक्षा, रोजगार के लिए वोट कीजिए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब बिहार में बदलाव की नई शुरुआत होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता सालों से समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन उन्हें न तो सुनवाई मिलती है और न ही समाधान।इस कार्यक्रम में राज्य चुनाव समिति अध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना, प्रमंडल संयोजन सुरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, पूर्व जिला युवा अध्यक्ष सोहन झा, पूर्व जिला कार्यालय प्रभारी बिमल कांत झा, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष प्रसाद, जिला प्रभारी किशोर कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमीम अनवर, मधेपुरा जिला अध्यक्ष दीप नारायण यादव, जिला महासचिव मोहम्मद इरफान खान, जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका झा, जिला युवा अध्यक्ष अनिल महतो, अनुमंडल युवा अध्यक्ष मंटू कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष नवलेश सिंह, अनुमंडल महिला अध्यक्ष नीलू देवी, प्रदेश महिला कार्यकारिणी सदस्य कुमारी नूतन और मंच संचालन विधानसभा प्रभारी कुमार अमृत राज, आदि जिले ओर प्रखंड के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment