मधेपुरा : ट्रेक्टर और दो बाईक की ठोकर में एक की मौत, एक की स्थिति गंभीर।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाइव मधेपुरा डेस्क  जिला संवाददाता रंजीत कुमार

सिंहेश्वर के रूपौली पंचायत स्थित लरहा नहर के समीप एक ट्रैक्टर से दो बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक सवार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पस्तपार थाना क्षेत्र किसनपुर पंचायत के भजनपटटी निवासी ब्रह्मदेव यादव का पुत्र अजय कुमार सिंहेश्वर से जोगबनी की और जा रहा था। उसके आगे नगर पंचायत सिंहेश्वर वार्ड नंबर चार का बसंत ठाकुर भी अपने बाइक से जोगबनी की और जा रहा था। इस बीच जोगबनी की और से तेज गति से आ रहे ट्रेक्टर की चपेट में आ गया।

- Sponsored Ads-

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की टक्कर इतनी तेज थी की अजय कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 और स्थानीय थाने को दी गई । डायल 112 व स्थानीय लोगों की मदद से दोनो बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक विधालय में रंग पेंट का काम करता था। सिंहेश्वर थाना के एसआई महबूब अहमद खां मृतक की शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज रहा हैं।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article