मधेपुरा:जन सुराज पार्टी का विश्वासघात और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ है यह जन अभियान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मधेपुरा:जन सुराज पार्टी का विश्वासघात और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ है यह जन अभियान।

रंजीत कुमार/ मधेपुरा : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र कल्याण बिगहा से आज (18 मई 2025) हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। साथ ही, आज से इस अभियान को राज्य के सभी 38 जिलों में शुरू किया गया। इस परिपेक्ष में जन सुराज पार्टी की मधेपुरा जिला इकाई ने स्थानीय कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इस अभियान की शुरुआत की। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपनारायण यादव ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान बिहार बदलाव का अभियान है।

- Sponsored Ads-

इस अभियान की शुरुआत करते हुए हम जिलावासियों से निवेदन करते है कि लालू, नीतीश और मोदी के विश्वासघात और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ इस जन अभियान से जुड़े। नितीश सरकार के सवाल करते हुए मुख्य चुनाव प्रभारी रंजीत कुमार ने कहा कि, हम पूछना चाहते है कि आखिरकार, 2023 की जातीय जनगणना में चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि कब मिलेगी?

जनसुराज जिला उपाध्यक्ष सह भावी प्रत्याशी गजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि 50 लाख भूमिहीन दलित और अतिपिछड़ा परिवारों को घर बनाने के लिए 3 डिसमिल जमीन के वादे का क्या हुआ? जिला प्रभारी मधेपुरा कुमार नरेंद्र ने कहा कि भूमि सर्वे के नाम पर वंशावली बनाने, रसीद काटने और जमीन के दाखिल-खारिज और जमाबंदी में लूट कब रुकेगी?प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष दीपनारायण यादव ,कुमार नरेंद्र,रंजीत कुमार,अश्वनी झा,आफताफ जी,किशोर जी,सुनील जी,राजीव कुमार उर्फ गुडु मुखिया, शिव नारायण जी,वंदना जी,रवि रंजन जी,दिलीप जी,आलोक कुमार जी समेत सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment