सारण: माधोपुर की बहु बरखा अग्निशमन अधिकारी बन किया ससुराल का नाम रौशन….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

माधोपुर की बहु बरखा अग्निशमन अधिकारी बन किया ससुराल का नाम रौशन
—————-
पति मधूसुदन ने बरखा को कलक्टर बनाने का जताया संकल्प
———————-
बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  रसूलपुर।थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव की एक बहू ने एसएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने ससुराल को गौरवान्वित किया है।समाजसेवी बीएम उपाध्याय की बहू व मधूसुदन की पत्नी बरखा सारसर की नियुक्ति सहायक अग्निशमन अधिकारी के रुप में हुआ है।राजस्थान के भिवाड़ी में नियुक्ति की खबर की जानकारी मिलने पर बरखा के ससुर व पति को सोशल मिडिया पर ग्रामीण शुभकामनाएं व बधाइयां दे रहे हैं।

 

उधर बरखा ने सफलता का सारा श्रेय अपने संघर्ष के साथी पति मधूसूदन के साथ जयशेदपुर टाटा में संघर्ष के लिए प्रेरणा देने वाले रिश्ते के फूफा समाजसेवी साहित्यकार व गीतकार स्व.विनोद तिवारी को दिया।

- Sponsored Ads-

 

उधर बरखा के व्यावसायी पति मधूसुदन ने बरखा को यूपीएससी में सफलता दिलाकर कलक्टर बनाने का अपना संकल्प जताया।परिजनों के अनुसार बरखा बचपन से ही मेधावी रही हैं।गणित से स्नातक प्रतिष्ठा करने वाली बरखा सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में टॉपर रही हैं।बरखा ने अपनी सफलता के लिए अपने ससुर ,सास (शकुंतला देवी) के आशीर्वाद को माना है।बरखा के ससुर और छोटे ससुर राधामोहन नवोदय विद्यालय में कार्यरत हैं।सफलता पर पूर्व मुखिया विजय कुमार उपाध्याय ,पं. कौशलेन्द्र मिश्रा,अजय उपाध्याय आदि ने बधाई दी है।
————–
फोटोः अग्निशमन अधिकारी पद योगदान करने पर बरखा को स्वागत करते कार्यालय कर्मी

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article