जिला संवाददाता रंजीत कुमार
बिहार न्यूज़ लाइव मधेपुरा डेस्क: मधेपुरा : पटना के गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन की जन विश्वास महारैली रविवार को ऐतिहासिक रही। पूरे राज्य से लाखों की संख्या में आए
लोग शामिल हुए। महागठबंधन की इस महारैली से साबित हो गया कि कि इसबार के लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरुद्ध आईएनडीआईए की सरकार बनेगी। वहीं आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद की जीत होगी और बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बनेंगे। ये बातें राजद के नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव
ने कही। उन्होंने बताया कि लोकसभा के चुनाव में बिहार के साथ पूरे देश में भाजपा विरोधी लहर चल रही है। लोग केंद्र की भाजपा सरकार के नीतियों से त्रस्त हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पटना गांधी मैदान में हुई महागठबंधन की महारैली की सफलता ने यह
साबित कर दिया कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार
की जीत होगी। धीरेंद्र यादव ने कहा कि समाज के सभी समुदायों एवं वर्गों में महागठबंधन की महारैली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। वहीं नौजवानों में गजब का उत्साह था। पूरे राज्य के सभी लोगों को अब तेजस्वी में हीं बिहार का भविष्य दिख रहा है।