वाराणसी: भारतेंदु भवन में मैथिल समाज ने संगीत के धुन पर सजाया राम दरबार,भक्त हुए निहाल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*भारतेंदु भवन में मैथिल समाज ने संगीत के धुन पर सजाया राम दरबार,भक्त हुए निहाल

*राम-जानकी विवाहोत्सव देख झलक उठी नैना*

- Sponsored Ads-

*नारी शक्ति ने योग के धुन पर किया मनोहारी रामलीला का मंचन*

*अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर हुआ आयोजन*

बिहार न्यूज़ लाईव वाराणसी डेस्क: ,21 जनवरी| आयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मैथिल समाज,उत्तर प्रदेश द्वारा संगीतमय रामलीला का आयोजन चौखंभा स्थित भारतेन्दु भवन में किया गया| संगीतमय रामलीला में श्रीराम के जन्म से लेकर विवाह,चौदह वर्ष का बनवास,रावण वध के बाद अयोध्या आगमन तक कि झलकियाँ सजाई गई थी|

सर्वप्रथम प्रथम योग के धुन पर कशिश प्रजापति और सपना कुमारी द्वारा पुज्य भगवान गणेश के संगीतमय नृत्य वन्दना से कार्यक्रम कि शुरुआत हुई|संगीतमय रामलीला में जब सीता स्वयंवर द्वारा प्रभु श्रीराम और माँ जानकी के विवाह कि झांकी सजाई गई तो उपस्थित लोगों कि आँखें नम हो गईं|

कार्यक्रम में सबसे मार्मिक पल कैकेयी द्वारा श्रीराम को चौदह वर्ष के लिए बनवास पर भेजने की बात रही| कैकेयी के इस कठोर शब्द को सुनकर पुरे कार्यक्रम में स्तब्धता छा गई थी|उपस्थित लोग कैकेयी को कोसते दिखे|

अन्त में नारी शक्ति द्वारा राम दरबार सजाया गया जिसे देख उपस्थित दर्शक भाव-विभोर हो गये| योग के धुन पर सजे रामलीला में शिखा जायसवाल ने राम कि भूमिका अदा कि| सपना कुमारी सीता, सौम्या मोदनवाल लक्षण, शिवांगी सिंह रावण, कशिश प्रजापति भरत, साक्षी शत्रुघ्न, नंदिनी रावण,आलिया गुप्ता हनुमान नंदिता भारद्वाज केवट, सुरभि ने कैकेयी और जयश्री ने दशरथ कि भूमिका अदा कि| कार्यक्रम ख्यात योग गुरु प्रिया जायसवाल के निर्देशन में हुआ |

समारोह के मुख्य अतिथि दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय रहे|
संयोजन/संचालन गौतम कुमार झा एडवोकेट ने तथा स्वागत सुधीर चौधरी और धन्यवाद धन्यवाद निरसन कुमार झा (एडवोकेट) ने किया|

समारोह में प्रमुख रूप से भारतेन्दु के वंशज दीपेश चन्द चौधरी,मालिनी चौधरी,पं राजेन्द्र त्रिवेदी एडवोकेट, प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, मनोज मिश्र, भगीरथ मिश्र, हरिमोहन पाठक,नटवर झा, दीपक राय आदि लोग उपस्थित रहे |

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article