अररिया: शांतिपूर्ण माहौल में मनी होली

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव अररिया डेस्क:  संवाददाता अंकित सिंह। भरगामा। रंगों का पर्व होली छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रखंड व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त कर रखा था। सभी चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व बलों की तैनाती की गई थी। यही नही नियमित गश्ती दल चहुंओर भ्रमण करते देखा गया। कुछ सादे लिवास में भी पुलिस असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे थे। गड़बड़ी की सूचना मिलते हीं पुलिस पल भर में ही दल बल के साथ पहुंचते देखा गया।

 

हर मजिस्द व इदगाहों के निकट भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। पुलिस की व्यवस्था ऐसी थी कि परिंदा भी पर न मार सका। इधर होली को ले सुबह से हीं बच्चे,बूढ़े,जवान और महिलाएं जश्न में डूबे रहे। हर कोई एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा मुबारक बाद दे रहे थे। वहीं छोटे बच्चे अपने मित्रों के साथ पिचकारी भर कर खूब रंगों का मजा लिया। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन एवं अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र के अनुसार कुल मिलाकर होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article