अररिया: शांति समिति की बैठक में दिए गए कई दिशा-निर्देश

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव अररिया डेस्क:  अंकित सिंह,अररिया।  भरगामा। थाना परिसर में गुरुवार को रमजान एवं होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार एसआई संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को पुलिस पदाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता की नियमों की जानकारी दी। लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली एवं रमजान का त्योहार मनाने का अपील किया। मौके पर एसआई संजय कुमार सिंह ने कहा कि रंगों का त्योहार होली भाई चारा स्थापित करने का त्योहार है। अतः रमजान एवं होली त्योहार को हर कोई भाईचारा के साथ मनाएं। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी। साथ हीं गश्ती दल नियुक्त किए जाएंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

- Sponsored Ads-

 

सोशल मीडिया पर कोई भी चीज पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो अविलंब थाना को सूचना दी जाय। और जोर जबरदस्ती किसी को रंग न लगाएं। बैठक में भाजपा नेता अशोक सिंह,अपना अधिकार पार्टी के असलम बेग,रमेश भारती,ललन साह,आजम अनवर,दशरथ साह,जयनाथ शर्मा आदि शामिल थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article