सारण: भेल्दी में करंट लगने से राज मिस्त्री की हुई मौत,मची चीख-पुकार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  भेल्दी(सारण)।अमनौर-परसा एसएच 73 पर सोनहो नोनिया व दलित बस्ती के समीप घर का निर्माण कर रहे एक राज मिस्त्री की बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया।परसा सीएचसी मेें इलाज के दौरान राज मिस्त्री की मौत हो गई।मृतक चन्द्रमा महतो(35) भेल्दी थाने के सोनहो गांव निवासी स्व रामधारी महतो का पुत्र बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के सोनहो गांव के राज मिस्त्री चन्द्रमा महतो अपने गांव के ही एक ब्यक्ति के घर का निर्माण कर रहा था।

 

वह छत पर लोहे की एक पाइप को जैसे ही खड़ा किया कि बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गया।तार की चपेट में आते ही वह झुलस कर अचेत होकर गिर पड़ा।इस घटना के बाद लोग जुट गए और उसे इलाज के लिए परसा सीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।भेल्दी पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।राज मिस्त्री चन्द्रमा महतो का शव घर पर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।पत्नी प्रियंका देवी अपने पति चन्द्रमा महतो का शव देखते ही बेहोश हो गई वह जब भी होश में आती पति के शव से लिपटकर रोने लगती।मां दहाड़ मारकर रो रही थी।

- Sponsored Ads-

 

भाई राजेश उर्फ टुनटुन महतो,ललन महतो मृतक की पुत्री अंशिका कुमारी पुत्र नंदू कुमार,आनंद कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था।मृत चन्द्रमा महतो ही घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था।जनसुराज के जिलाध्यक्ष रामपुकार मेहता शिक्षक अमित कुमार आशावादी,प्रिंस कुमार ने मृतक के परिजनों को ढाढस बढाते हुए सांत्वना दिया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article