सारण: अंबेडकर जयंती मानने को लेकर हुई बैठक

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  तरैया डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह मनाने को लेकर अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में एक बैठक चैनपुर खराटी बाजार पर किया गया।बैठक में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी पर चर्चा की गई।बैठक में अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष, सचिव और प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए।

 

जिसमे अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष देवनाथ राम,सचिव तरैया व्यापार मंडल अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव,तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश यादव,मुखिया ओम प्रकाश कुमार,मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र राम,सुभाष कुमार सिद्धार्थ,जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार,शंकर राम,सुदेश मेहरा,लालजीत राम,आनंद मिलन,तेरस कुमार,राज बलम राम,विनय राम,बबलू राम,विनोद राम,शिक्षक कमलेश राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article