सारण: माँझी के फुलवरिया में कॉंग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा आयोजित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क माँझी। पिछले दस वर्षों से केन्द्र में सत्तासीन नरेन्द्र मोदी की सरकार ने छात्र,मजदूर,किसान एवम महिलाओं तथा दलितों व अल्पसंख्यकों का सिर्फ शोषण किया है।

 

यह बातें माँझी के फुलवरिया गाँव में कॉंग्रेस प्रत्यासी आकाश प्रसाद सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही। उन्होंने दावा किया कि इस बार केन्द्र में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनना तय है तथा महाराजगंज के वर्तमान सांसद को अक्षम सांसद बताते हुए बड़े अंतर से कॉंग्रेस प्रत्यासी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि मल्लाह निषाद व विन्द जाति के उत्थान के लिए इण्डिया गठबंधन प्रतिबद्ध हैं।

- Sponsored Ads-

 

उन्होंने एनडीए गठबंधन के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया तथा इण्डिया गठबन्धन के घोषणा पत्र को कल्याणकारी बताया। सभा को मुकेश निषाद,मुक्ति साहनी,ई सौरभ सन्नी,बिट्टू राय, कमलेश द्विवेदी,सत्येन्द्र उपाध्याय,एस बाबा,संदीप रौशन राम इकबाल साहनी तथा पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि सुमन प्रसाद तथा संचालन उदय निषाद ने किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article